सोनभद्र

चार माह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा सुनियोजित षड्यंत्र में एक गिरफ्तार

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा बाईपास पर 8 दिसंबर 2025 को हुई राजेश यादव की मौत के मामले का पुलिस ने चार माह बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
8 दिसंबर 2025 को खुटहा बाईपास पर एक ट्रक से राजेश यादव की क्रेटा कार की टक्कर हो गई थी, जिसमें राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने घटना को सड़क दुर्घटना माना था। हालांकि मृतक के परिजनों ने लगातार यह आरोप लगाया कि राजेश यादव की हत्या षड्यंत्र के तहत की गई है। परिजनों के दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण से पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या थी।
पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 2023 को जमीनी विवाद में कोतवाली क्षेत्र के पेड गांव निवासी मंगल पाल के 9 वर्षीय पुत्र अनुराग पाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मंगल पाल ने राजेश यादव की हत्या की साजिश रची।गिरफ्तार अभियुक्त अभय पाल पुत्र धनुर्धारी पाल, निवासी रौप चुर्की, थाना रॉबर्ट्सगंज ने पूछताछ में बताया कि मंगल पाल उसकी बुआ का लड़का है। मंगल पाल ने राजगढ़ से 4,30,000 रुपये में एक पुरानी ट्रक खरीदी और अभय पाल के घर पर खड़ी कर दी। 8 दिसंबर को मंगल पाल ने अभय पाल को खुटहा बाईपास बुलाया, जहां मंगल पाल और अशोक माझी पहले से मौजूद थे। राजेश यादव की लोकेशन मिलते ही अभय पाल ट्रक लेकर तैयार हो गया। जैसे ही राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से तहसील की ओर आता दिखा, अभय पाल ने ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी और फिर अशोक माझी के साथ बाइक से फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान हत्या में वांछित अभियुक्त अभय पाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App