सोनभद्र

नकतवार में जन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने एएनएम सेंटर खोलने की उठाई मांग।

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) शासन के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे ने विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत नकतवार में जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
जन चौपाल के दौरान आवास योजना, मनरेगा, वृद्धा पेंशन, पेयजल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु ऑनलाइन आवेदन करने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत नकतवार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल की कार्यशैली को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत को सम्मानित किया गया है। पंचायत को कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना तथा 10 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग ग्राम विकास कार्यों में किया जाएगा।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से गांव में एएनएम सेंटर न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही जिलाधिकारी को भेजा जाएगा, ताकि गांव में एएनएम सेंटर की स्थापना हो सके।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत चयनित होना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ गांव के समग्र विकास में किया जाएगा।
जन चौपाल में अभिषेक सिंह, पंचायत सहायक सुनील कुमार, संजय शर्मा, नंद किशोर, विसम्भर यादव, बाबूलाल सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App