सोनभद्र

एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का माक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) गौरव नगर स्थित एसएनजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के LFM अनिल कुमार सिंह, LFM राम आशीष यादव एवं FM नीलेश कुमार मौर्या मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना कितना आवश्यक है।
LFM अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को अग्निशमन गैस सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले सिलेंडर की पिन निकालनी चाहिए, इसके बाद सेफ्टी गार्ड हटाकर पाइप को सीधे आग की दिशा में करते हुए गैस का छिड़काव करना चाहिए। इस प्रक्रिया को उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शित भी किया। वहीं LFM राम आशीष यादव ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत बोरा, कंबल या कोई मोटा सूती कपड़ा पानी में भिगोकर सिलेंडर पर डालकर ढक देना चाहिए, जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र कुमार, ब्रह्मानन्द रवानी, मोना दास, अंजलि, सेजल रवानी, आफरीन, प्रदीप सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App