सोनभद्र

रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कारवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार 107 किलो गाजा व 3 वाहन बरामद

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न वाहनों में कुल 107 किलो अवैध गाजा बरामद किया है।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली।
2. लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा (तेनुआ), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
3. रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।

बरामदगी का विवरण इस प्रकार है—
1. इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन संख्या UP 67 AT 7740 में 59.4 किग्रा गांजा।
2. लवकुश यादव के पास से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AX 9642 पर 24.500 किग्रा गांजा।
3. रंजीत यादव के पास से बोलेरो वाहन संख्या BR 45 P 1369 में 24.400 किग्रा गांजा।
4. कुल 107 किग्रा अवैध गांजा।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. प्र0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सूरज सिंह, प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ मय टीम।
3. का0 चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 सौरभ मौर्य, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने अनपरा थाना का निरीक्षण कर अभिलेखों का जाच कर सत्येंद्र राय को दिया दिश... पड़री में पेयजल संकट गहराया, खराब सोलर प्लांट से बच्चे परेशान तीन वर्षों से टूटी पड़ी किरवानी की पुलिया, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश रेंजर ने किया निरीक्षण, कई महीने पुराने मिले पेड़ों के ठूंठ, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज श्मशान घाट तक पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन खतौनी में नाम सुधार को लेकर फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित सहज जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप। महिला का कुएं में मिला शव परिवार में मचा कोहराम ।पिता ने लगाया हत्या का आरोप बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट डोडहर,रिहन्द बॉयज,बैढन11 और बीजपुर गैरेज पहुँचे सेमीफा... नकतवार में जन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने एएनएम सेंटर खोलने की उठाई मांग।
Download App