सोनभद्र

कंपोजिट विद्यालय विंडमगंज मे स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) कंपोजिट विद्यालय विंडमगंज मे स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। दुद्धी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी दूध्दि प्रेम शंकर राम के मार्ग निर्देशन पर आज स्कूल चलो अभियान की रैली नवप्रवेशी कक्षा एक के बच्चों एवं प्रधानाध्यापक राजकमल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों व सभी शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र विंडमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती, व चंद्रवंशी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में रैली निकालकर ग्रामीण व अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन व नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया, इस दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों जैसे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूट, हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा का मन बढ़ाएंगे, नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने रैली के समापन में संबोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित करने के साथ-साथ प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजना हर माता-पिता का नैतिक जिम्मेदारी होना चाहिए, तभी बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है विद्यालय में बेहतर शिक्षा के सभी संसाधन उपलब्ध है जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निशुल्क शिक्षा, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनिफॉर्म, पुस्तकालय, खेलकूद की सामग्री, स्मार्ट क्लास तथा गुणवत्ता युक्त मध्यान भोजन आदि साथ ही साथ संचारी रोग के नियंत्रण पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक शालिनी गुप्ता, अंजू रानी, अनुराग तिवारी, श्वेता जायसवाल, पद्मावती देवी व चंचल गुप्ता ने रैली के संचालन में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App