सोनभद्र

ससुराल में दामाद की मारपीट कर हत्या

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता ) रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलियारी के परसवनिया गांव में ससुराल वालों ने अपने ही दामाद की मारपीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनिल कुमार पुत्र राजकुमार पासवान निवासी ग्राम गड़के थाना अधौरा कैमूर भभुआ बिहार का रहने वाला है जो अपनी पत्नी को विदाई करवाने आया था। ससुराल वाले विदाई करने से इन्कार कर रहे थे कि वह हमेशा मारता पीटता था।

उसके इस तरह के रवैए से हमेशा मारपीट करने से ससुराल वाले परेशान हो चुके थे कि रविवार को करीब पांच बजे कहां, सूनी होने लगा और आपस में मारपीट होने लगा जिससे सुनिल कुमार पासवान को गम्भीर रूप से चोट आई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने घायल को इलाज करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि अपने ससुराल में अपने पत्नी का विदाई कराने आया था जिसमें आपसी कलह झगड़ा में मारपीट हुई थी जिसके दौरान यह घटना हुआ है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की विधिक कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App