सोनभद्र

बच्चों में बैग,कापी,पेन का हुआ वितरण

अनपरा/सोनभद्र आनन्द फाउंडेशन द्वारा अति पिछड़े,सुदूर भाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय योगेन्द्रा के 55 बच्चों को बैग,कापी, पेन इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया।बताते चले की आनन्द फाउंडेशन व आनन्द एसोसिएट्स के फाउंडर कुशाग्र मिश्र के पिता स्व.आनन्द प्रकाश मिश्रा के 26वें पुण्य तिथि पर आनन्द फाउंडेशन के संयोजक कुशाग्र जी द्वारा नौनिहालों को विद्यालय सत्र के प्रारम्भ में उनकी जरूरत की सामग्री वितरित कर छोटे-छोटे बच्चों का मन-मोह लिया,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय द्विवेदी ने श्री मिश्र की इस कार्य हेतु भूरी-भूरी प्रसंसा की और उम्मीद की कि आनन्द फाउंडेशन भविष्य में भी हमेशा इसी प्रकार के सकारात्मक व रचनात्मक कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के ई सी पी चौरसिया व ई धर्मेन्द्र यादव ने भी इस पुनीत कार्य की अति सराहना की,भाजपा संगठन से जुड़े प्रमोद शुक्ला उर्फ बाबा व आकाश पाण्डेय ने अपने-अपने सम्बोधन में फाउंडेशन के पुनीत कार्य की अति प्रसंसा की,इस अवसर पर निशान्त सिंह,संकल्प श्रीवास्तव,विद्यालय के स्टॉप शिक्षा मित्र व रसोईयां उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App