सोनभद्र

शहीद दिवस पर रक्तदान कर अखिलेश मिश्रा ने कहा रक्तदान महादान

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) शहीद दिवस पर रक्तदान कर अखिलेश मिश्रा ने कहा रक्तदान महादान। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 22 मार्च 2026 को समय सायं 3 बजे से 06 बजे तक उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक तत्वावधान में थाना चोपन के परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 9 लोगों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में आयोजित हुआ शैक्षिक रक्तदान शिविर।
थाना चोपन से रक्तदान करने वालों मे चोपन एसएचओ अखिलेश मिश्रा,कांस्टेबल राहुल यादव, एच एम बिंदुपाल सहित कुछ चोपन वासी रहे। रक्तदाननियों को रीफ्रेशमेंट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ शहीदों को पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन व श्रद्धांजलि अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ फीता काट कर एवं सर्व प्रथम थानाध्यक्ष थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्र ने रक्तदान कर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में थानाध्यक्ष थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्र, उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी अरविंद सिंह, निदेशक डॉ अजय शर्मा, कुंदन सिंह, मनीष तिवारी महंत काली मंदीर चोपन, संजय पाण्डेय एडवोकेट, श्रीश पाठक एवं उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक के साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश, काउंसलर रवींद्र प्रसाद, एलटी० दिनेश मोदनवाल, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार, व बी०सी०टी०वी० वैन चालक साजन तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष पाठक ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन की बिटिया ने नाम किया रौशन सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षे... सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता टैंकर की टक्कर मे तीन घायल कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार धन उगाही ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह का धीरेंद्र चौधरी,नागेश सिंह ने पर्दा... स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा गाय को गाय नही कमाई बना दी गई - शंकराचार्य पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल
Download App