सोनभद्र

नारद मोह और माता पार्वती के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को भक्ति की बयार बही। सुप्रसिद्ध कथा व्यास राममोहन दास रामायणी ने अपनी अमृतमयी वाणी से ‘नारद मोह’ और ‘माता पार्वती के जीवन परिचय’ का मनोहारी वर्णन किया, जिसे सुनकर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथा व्यास ने बताया कि कैसे अहंकार के वशीभूत होने पर देवर्षि नारद को भी मोह ने घेर लिया था। उन्होंने माता पार्वती के कठिन तप और शिव-पार्वती प्रसंगों के माध्यम से जीवन में धैर्य और भक्ति के महत्व को समझाया।कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने-थिरकने लगे।भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया।

कथा के विश्राम पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने शिरकत की जिन्हें कथा व्यास द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से
अनिल त्रिपाठी,रामजियावन गुप्ता रामबली मिश्रा,रघुराज सिंह,इंद्रेश सिंह,
संदीप गुप्ता, यशवंत सिंह,संतोष गुप्ता, आदि शामिल रहे।शाम को आरती के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गयाआयोजन समिति ने आगामी दिनों की कथा में भी अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App