सोनभद्र

नौगढ़ ने जीता क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)
नगवां विकास खंड क्षेत्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल मैदान कम्हरिया गांव में रविवार को एक माह से चल रहा क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला नगवां बनाम नौगढ़ के बीच खेला गया जिसमें नौगढ़ कि टीम विजेता रही।
क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नौगढ़ (जयमोहन) कि टीम ने टास जीतकर पहले बैटीग किया जो 12 ओवर में 116 रन बनाया तो वही नगवां (कम्हरिया) कि टीम ने 12 ओवर 86 रन ही बना सकी इस लिए 30 रन से नौगढ़ कि टीम नगवां कि टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।मैन आफ द मैच नौगढ़ कि टीम के खिलाड़ी विकास यादव को मिला और मैन आफ द सिरीज़ नगवां के टीम के खिलाड़ी धर्मदेव पटेल को मिला।

इस क्रिकेट मैच में विजेता टीम को पुरस्कार प्रवीण सिंह पुर्व ब्लांक प्रमुख नगवां ने अपने हाथों से दिया और उप विजेता टीम को अमरेश पटेल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सोनभद्र ने दिया।
एक माह से चल रहे इस क्रिकेट मैच का आयोजन परमानन्द सिंह पटेल फैक्स अध्यक्ष आमडीह/ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डोरिया ने किया था। एक महिना तक चला इस मैच में कमेंट्री का कार्य अमरनाथ पटेल और पन्नालाल पासवान ने किया तथा रेफरी का काम रमाशंकर मौर्य और संजय पटेल ने किया।
इस मौके पर हिरेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो धीरेन्द्र पटेल शिवम पटेल राजेश प्रजापति उमाकांत पाण्डेय रमाकांत पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App