सोनभद्र

सिंदुरिया गाँव में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना से जुड़े अधिकारियो की लापरवाही की वजह से ग्रमीणों को सोन नदी के दूषित पानी पीने पर मजबूर ग्रामीण – योग गुरु आचार्य अजय पाठक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन सिंदुरिया गाँव में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का लाभ न मिलने और जिले के नल योजना से जुड़े अधिकारियो की लापरवाही की वजह से ग्रमीणों को सोन नदी के दूषित पानी पीने पर मजबूर ग्रामीण – योग गुरु आचार्य अजय पाठक ( संस्थापक , धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ) जल सत्याग्रह – 2026 का उद्देश्य जिले के प्रधानमंत्री हर घर नल योजना से जुड़े अधिकारियो जगा कर सिंदुरिया ग्राम पंचायत में नल की टोटी लगवाने एवं सोन नदी के दूषित पानी को स्वच्छ करने का उद्देश्य है आचार्य अजय पाठक महाराज चोपन ब्लाक के सिंदुरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का सर्वे जिले के अधिकारियों के माध्यम से आज से लगभग 2 – 3 पूर्व ही अधिकारियो ने जमीनी सर्वे कराकर एवं पाइप लाइन बिझने के नाम पर पूरे गाँव की रोड की किनारे गड्ढा किया जिससे बरसात में कई बड़ी-बड़ी दुर्घटना भी हुई । पूर्व में रहे सोनभद्र जिले के नमामि गंगे परियोजना एवं प्रधानमंत्री नल योजना अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे जी 2023 मे वर्तालाप हुई तो उन्होंने कहा कि 6 – 7 महीने में सिंदुरिया ग्राम पंचायत में नल की टोटी लग जायेगी लेकिन आज तक 2 – 3 वर्ष बाद भी सिंदुरिया ग्राम पंचायत के लोग पानी की समस्याओं से जूझ रहे है इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिले के योजना से जुड़े लापरवाह अधिकारी गण है जो सरकार की योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने पर भी लापरवाही कर रहे है ।
प्रधानमंत्री हर घर नल योजना को उक्त जल सत्याग्रह 2026 करने का मुख्य उद्देश्य सिंदुरिया ग्राम पंचायत में पानी की समस्याओं को दूर करने लिए जल संसाधनों ( हर घर योजना का टोटी लगाना,खराब हैंडपंप और पानी की बोरिग की पुनः रिबोर कराये ) की सभी जल उपकरणों को आंरभ कराने के लिए एवं गंदे सोन नदी के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों ने जल जीवन संवाद कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जल सत्याग्रह-2026 सोन नदी के ठंडे पानी मे बैठकर सांकेतिक धरना किया , उक्त कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ उन सोये अधिकारियों को जगाने के लिए किया गया है क्योकि जल की समस्या से ग्रामीणों को मजबूरी में सोन नदी के दूषित पानी को जनता पीने के लिए मजबूर किया है ।

जल संवाद कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जल सत्याग्रह-2026 करने का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है

1 – सिंदुरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत तत्काल टोटी का कार्य आंरभ हो ।
2 – जल समस्याओं की वजह से सोन नदी के दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण ।
3 – ग्राम पंचायत सिंदुरिया के बंद पड़े हैंडपंप एवं खराब पानी के बोर पुनः चालू कराया जाए ।
4 – ग्राम पंचायत सिंदुरिया के बखड़उर बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में नए पानी के बोर लगाया जाए साथ ही सभी विद्यालयों में जल संसाधनों की पूर्ति कराई जाए ।
5 – ग्रामीणों की जल समस्याओं को अनदेखी कर रहे अधिकारियों को सेवा मुक्त किया जाये ।

उक्त सभी मागों का उद्देश्य की आने वाली गर्मी में सरकार की योजनाओं का लाभ भी सिंदुरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को मिले और “जल ही जीवन है” इसलिए जल सम्बंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जाये जिला प्रशासन से ग्रामीणों का निवेदन है जनमानस की समस्या को गम्भीरता पूर्वक ले अन्यथा 15 दिन बाद ग्रामीणों के साथ पैदल जल सत्याग्रह का आंदोलन कमिश्नर महोदय जी जा कर भूख हड़ताल का कार्यक्रम होने पर बाध्य होना पड़ेगा ।
कार्यक्रम में मुन्नी लाल चेरो, सुरेंद्र यादवसमाजसेवी,मनीष ,श्यामा ,लालती एवं सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App