सोनभद्र

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
तहसील क्षेत्र के म्योरपुर ब्लॉक के फाटपखना (खंभरिया टोला) गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुँच कर घोटाला कर रहे कोटेदार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार दुद्धी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान लक्ष्मण प्रसाद ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर पहुँच ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार अखिलेश पुत्र स्व0 लालचंद व उसके परिवार के सदस्य ग्रामीण जनता के साथ बहुत बड़ा घपला धोखा धड़ी करते आ रहे हैं। वह राशन देने के नाम पर अंगूठा लगाते समय निजी खाता से पैसा निकाल लेते हैं। और राशन में भी घटतौली करते हैं। कोटेदार स्वयं काफी फ्रॉड किस्म के व्यक्ति है जिससे ग्रामीण जनता संतुष्ट नहीं है। व गला के वितरण में भी चोरी करते हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां के लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। जिसका फायदा विगत कई वर्षों से उनके पिता स्व लालचंद व पुत्र अखिलेश के द्वारा उठाए जा रहा है। जब ग्राम वासियों द्वारा उनके किए गए घपला बाजी का जवाब मांगा गया तो वह कहते हैं। कि ज्यादा बोलोगे तो वह राशन नहीं मिलेगा राशन कार्ड भी निरस्त कर देंगे। मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। ऐसे ग्रामीणों का उन्होंने कई लोगों के राशन कार्ड निरस्त भी कर दिए हैं। कोटेदार बहुत बदमाश हुआ सरहंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो कोई भी उसके खिलाफ कार्रवाई की बात करता है। तो कोटेदार द्वारा उसको मारा पीटा जाता है। राशन कार्ड भी निरस्त कर दिया जाता है। इसे पूरा गांव व समाज काफी भयभीत है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रदेव, सविंद्र प्रसाद, काशी, देवचंद, जय सिंह आदि अन्य सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App