सोनभद्र

एकमुश्त कर योजना को बढ़ावा देने हेतु परिवहन मेले का आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में 7500 किलोग्राम (साढ़े सात टन) तक क्षमता वाले वाहनों को एकमुश्त कर योजना से आच्छादित करने के उद्देश्य से शुक्रवार से परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला आयोजित किया गया। दो दिवसीय मेला के पहले दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन) कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में विशेष बूथ लगाया गया। मेले के दौरान 22 वाहनों से लगभग 9.83 लाख रुपये कर के रूप में प्राप्त हुए। जनपद में साढ़े सात टन तक क्षमता वाले कुल 12,184 वाहन पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार 7500 किलोग्राम तक के वाहनों पर अब त्रैमासिक या वार्षिक कर गणना नहीं होगी, बल्कि वाहन स्वामी 15 वर्ष की कर धनराशि एकमुश्त जमा करेंगे। एआरटीओ ने बताया कि एकमुश्त कर जमा करने के बाद ही वाहन का फिटनेस, परमिट एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया संभव होगी। इस व्यवस्था से वाहन स्वामियों को बार-बार कर जमा करने की समस्या से राहत मिलेगी। प्रधान सहायक कृपांकर दुबे एवं विनोद सोनकर ने वाहन मालिकों एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों को शासन की नीतियों की जानकारी दी। साथ ही फरवरी 2026 में संचालित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में प्रधान सहायक ललित नारायण त्रिपाठी, अमल त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App