सोनभद्र

रामलीला मैदान में सी एस सी सेंटर बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध।

मामला बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव का।

बभनी(अजीत पांडेय) बभनी ब्लॉक स्थित बरवाटोला गांव में रामलीला मैदान पर सामुदायिक सेवा केंद्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से इस मैदान पर रामलीला का आयोजन होता आ रहा है, और अब पंचायत द्वारा यहां कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पुत्र द्वारा अवैध रूप से इस धार्मिक आयोजन स्थल पर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत में अन्य खाली जमीनें उपलब्ध हैं, लेकिन इसके बावजूद रामलीला मैदान को ही चुना गया है।

इस मामले की जांच के लिए रविवार को राजस्व टीम बरवाटोला के रामलीला मैदान पहुंची थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए रामलीला मैदान को बचाने की मांग की है। पूर्व में ब्लॉक सचिव और लेखपाल ने भी इस स्थल पर निर्माण न करने की सलाह दी थी, लेकिन कथित तौर पर काम जारी रहा।

ग्रामीणों ने प्रस्तावित निर्माण को तुरंत रोकने और रामलीला मैदान को संरक्षित करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी इस निर्माण का विरोध किया है। प्रदर्शन में भगवानदास, राधेश्याम, कमल यादव, बसंत लाल,विमलेश पांडे, दया प्रसाद, गौतम, नक्षत्र, दौलत प्रसाद, सुबह राम, बलवंत, दीपक, कलिता, रीता देवी, मालती, जितेंद्र, दीपक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच के दौरान एडीओ पंचायत ने उन्हें धमकाया और कहा कि यदि कार्य रोका गया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि, एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की धमकी भरी बात नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App