सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत।

बभनी (अजीत पाण्डेय) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहीर गुड़वा(मनरू टोला ) मे शनिवार शाम एक सड़क हादसे से पुरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई।जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी जिससे बाइक चालक को गंभीर चोट लग गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सुचना दी परिजनों के पहुंचने के पहले ही घायल युवक दम तोड़ दिया तो परिजन अपने घर ले गए रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने मे लिखित सुचना दी है मौके पर पहुंची बभनी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

मृतक के पिता रामपति गोड़ ने बताया की मेरा लड़का विन्देश्वर गोड़ उम्र 32 वर्ष अपने बाइक से ससुराल से घर पहुंचाकर लौटा था की बाइक पेड़ से टकरा गयी जिससे हादसा हो गया है मृतक की शादी गाँव मुर्ता थाना दुद्धी मे हुआ था और वही रहकर अपना जीवन बसर करता था मृतक के चार बच्चे है जिनमे तीन लडके और एक लड़की है। पिता का साया हटने के कारण बच्चों का रों रों कर बुरा हाल है। वही इस संबंध मे उप निरीक्षक सरफराज़ ने बताया की मृतक के पिता की लिखित सुचना पर शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App