सोनभद्र

आजाद मोड़ ने जीता एक दिवसीय ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) यूथ क्लब समथरहवा के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर अपने सह अतिथि श्याम बिहारी विधान सभा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी के साथ पूजन अर्चन कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

लीग मैच के आधार पर चार टीमें नेमना,डोडहर,समथरहवा और आजाद मोड़ सेमीफाइनल में पहुची। पहला सेमीफाइनल नेमना और डोडहर के बीच खेला गया जिसमें नेमना 23-21 से मैच जीता दूसरा सेमीफाइनल समथरहवा और आजाद मोड़ के बीच हुआ जिसमें आजाद मोड़ 21-13 से समथरहवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संघर्ष पूर्ण फाइनल मुकाबले में आजाद मोड़ ने नेमना को 25-20,25-19 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक रामप्रताप पनिका व संजीव सिंह कमेन्ट्री की भूमिका रामचरण पनिका ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बासदेव यादव,अमरेश तिवारी, ईश्वरी प्रसाद,ओमप्रकाश, सुग्रीव भारती, गगन राम भारती, ताराचंद गुर्जर, रामप्रवेश भारती,रामलखन गुप्ता के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App