सोनभद्र

टिपर व मोटरसाइकिल के टक्कर में एक व्यक्ति घायल

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत के सितामोड चौराहे से चंद कदम दूरी पर एक टिप्पर व मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार रेहान अंसारी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र सलीम अंसारी निवासी ग्राम बुटवेढवा को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के पश्चात हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11:00 ग्राम पंचायत बुटबेढवा निवासी रेहान अंसारी पुत्र सलीम अंसारी अपने बाइक से स्कूल कक्षा 9 में पढ़ने हेतु कह कर निकाला था इसी बीच किसी काम से हरनाकछार ग्राम पंचायत की ओर से वापसी के दौरान सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित सीता मोड चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर झारखंड की ओर से जा रही एक टीपर में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर के पश्चात घायल रेहान अंसारी को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु लाया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख अन्यत्र ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने टीपर को कब्जे में कर थाने पर ले गई तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए घायल के परिजनों के द्वारा प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App