सोनभद्र

डोडहर ने जीता एक दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

— सुरेन्द्र सिंह के विदाई के रूप में हुआ आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहन्द नगर के सोनशक्ति स्टेडियम में युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में
बॉलीबाल के पूर्व खिलाड़ी के विदाई के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बालीबाल का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामसेवक वैश्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 06 टीमो ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता बालीबाल के खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह के विदाई के उपलक्ष्य में रखी गई हैं। सुरेन्द्र सिंह एनटीपीसी रिहन्द में कर्मचारी हैं और 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे है। सुरेन्द्र सिंह एनटीपीसी में लगभग 35 वर्षो तक बालीबाल के खिलाड़ी के रूप में सेवा दी।

सेमीफाइनल में डोडहर ए ने बख्रिहवा ए को और डोडहर बी ने बख्रिहवा बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में डोडहर ए ने डोडहर बी को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक की भूमिका रामप्रताप व नंदलाल ने निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीकांत जायसवाल, लालबहादुर,बालमुकुंद, अखिलेश, रामबाबू सालिक राम,रूपेश,लालबाबू,कमलेश, ठाकुर दयाल के साथ साथ संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App