सोनभद्र

प्रीत नगर गड़ईडीह में राम कथा आयोजन को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न

चोपन सोनभद्र( गुड्डु मिश्रा)
आगामी 2 जनवरी को प्रीत नगर के गड़ई डीह में आयोजित होने वाली भव्य राम कथा के सफल आयोजन को लेकर श्री श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विस्व हिंदु रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव डॉ बृजेश सिंह ने किया | जहां सर्वसम्मति से सुनील सिंह को श्री राम कथा आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया|
बैठक में राम कथा के आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से साफ-सफाई, टेंट व्यवस्था, झालर व प्रकाश व्यवस्था, बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और एकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने सभी समिति सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आयोजन को अनुशासित एवं गरिमामय बनाने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सजावट और प्रकाश व्यवस्था को आकर्षक रूप देने पर भी सहमति बनी।
बैठक में प्रमुख रूप से बबलू सोनी, नागेश्वर प्रसाद गोंड़, जित्तू सिंह,दीनदयाल सिंह, अनील यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रमोद वर्मा,रामबली राम,सोनू गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने राम कथा को सफल बनाने का संकल्प लिया। संचालन विकास चौबे ने किया|

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App