भाजपा म्योरपुर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत पनिका का भव्य स्वागत, पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
ग्राम पंचायत म्योरपुर सभागार में भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत पनिका के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका का माल्यार्पण एवं साल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सतत कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े पद तक पहुंच सकता है, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह मरकाम, रामलखन सिंह गोंड, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा गणेश जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मोनू जायसवाल, पवन अग्रहरि, शिवदास रौनियार, प्रेमचंद अग्रहरि, अभय अग्रहरि, अशोक मोर्या, मानरूप गोंड, अमरेश कुमार, जितेंद्र अग्रहरि, डॉ. बी.एन. गुप्ता, कमलेश मिश्रा, दीपक अग्रहरि, शरद गोंड, आदर्श मिश्रा, मितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जनहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।


