सोनभद्र

हाईवा और ट्रक की टक्कर में चालक घायल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी अंबिकापुर मार्ग पर ट्रक और हाईवा में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। यह घटना रात में बभनी कस्बे के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात रेणुकूट से आ रहे एक हाईवा ने रायगढ़ से पाइप लादकर आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ट्रक चालक संजय कुमार पुत्र राम आधार घायल हो गया। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में घायल चालक को भर्ती कराया।टक्कर मारने के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि घायल चालक को भर्ती कराया गया है और हाईवा की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस अग्रिम कारवाई मे जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App