सोनभद्र

शराब तस्करी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बीते 5 दिसम्बर को हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर प्रथम मोड़ के पास एक शराब से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिस ट्रक UP 63 T 6441 से अंग्रेजी शराब की 326 पेटियां तथा प्लास्टिक की 169 बोरियों में, कुल 15,669 बोतलें (कुल मात्रा 5960.265 लीटर) अवैध मैकडॉवेल्स नं. 1 व रॉयल स्टैग (शराब) बरामद की गई थी। बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये पाई गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस वृहस्पतिवार को वांछित अभियुक्त बलजिन्दर सिंह उर्फ हनी को रेलवे स्टेशन रोड मंजू जायसवाल पत्ता गोदाम के सामने, समय लगभग 08:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से मारुति ब्रेजा कार DL 1 CR 8862, एक कीपैड मोबाइल और एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक आई फोन, नगद4100 के साथ पकड़ा। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम आजाद चौकी इंचार्ज दुद्धी, हे0का सर्वेश सिंह, हे0का महताब अहमद, हे0का भागीचन्द्र प्रसाद, हे0का मो0 खालिद खां थाना दुद्धी रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App