गोविंदपुर बनवासी सेवा आश्रम में टिंकर फेस्टिवल: छात्रों ने रोवर व मिसाइल से दिखाई वैज्ञानिक सोच, करमघटी टीम प्रथम

छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना कार्यक्रम का उद्देश्य
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में मंगलवार को ट्रींकर फेस्टिवल के आयोजन में दस विद्यालयों के 150 छात्र छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच के साथ मिसाइल और रोवर की बेहतरीन प्रस्तुति कर दर्शकों और शिक्षकों को आश्चर्य चकित कर दिया। उड़ीसा से आए अनिल प्रधान और उनकी टीम के अगुवाई में छात्रों ने रोवर और मिसाइल की प्रस्तुति दी और कथिक रास्ते पर सीमित समय पर रिमोट के जरिए रोवर चलाया जिसमे करम घटी की टीम ने 15 सेकेंड में रोवर और खुफिया ट्रीप नामक मिसाइल से लंबी दूरी तक तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज म्योरपुर रोवर में द्वितीय शिव शक्ति रोवर जीवन शाला बकुलिया तीसरे स्थान पर रहा।मिसाइल प्रस्तुति में अग्नि , जीवन शाला बाकुलिया, को दूसरा और मिशन मनबसा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।मिशन समृद्धि के हुलास ट्रस्ट की निदेशक मंजू जैन, ट्रींकर के निदेशक आनंद मोहन ने और ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र जिले के दक्षिणांचल में इस तरह के प्रयोग से विकसित भारत को मजबूती मिलेगी. कहा कि यह आयोजन दर्शाता है कि छात्रों में उत्साह और वैज्ञानिक सोच कूट कूट कर भरा है जरूरत है उन्हें दिशा देने की। छात्रों ने रोवर को खुद तैयार किया और रिमोट से चलाया।इससे उनके अंदर नई सोच पैदा हुई है इसे और आगे बढ़ाना है।इसके पूर्व पीजी भावरस कालेज के प्राचार्य दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समापन अवसर पर विजेता टीमों को सम्मान पत्र और शिल्ड प्रदान किया गया जिले में टिंकर कार्यक्रम चलाने वाले अंकित और उपदेश यादव को भी सम्मानित करने के साथ आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम को शॉल ऑफ द स्वाइल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मौके पर तमिलनाडु के पूर्व रणजी खिलाड़ी श्रीधर, पंकज तिवारी,विमल सिंह,जयश्री, कस्तूरबा विद्यालय की सुमन, सुरेश कुमार,सुधीर,देवनाथ , इंदुबाला सिंह,बिहारी,
ग्राम प्रधान दिनेश,मंजू देवी, मनोज,,मुलायम यादव, महागुरु,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल प्रधान ने किया।
।फोटो ।



