सोनभद्र

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने थाना रॉबर्ट्सगंज पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति केन्द्र में कार्यरत महिला पुलिस टीम से प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति टीम में कार्यरत महिला आरक्षियों के रहने हेतु उपलब्ध आवास, भोजन, विश्राम एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App