सोनभद्र

दुद्धी के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने अपना-अपना डी.एस.सी./डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुद्धी को किया जमा

दुद्धी /सोनभद्र ( मदन मोहन तिवारी)

विकासखंड दुद्धी में विगत 1.12.2025 से प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर ग्राम पंचायत सचिवों की चल रही सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के क्रम में आज दिनांक 15.12.2025 को विकासखंड दुद्धी के समस्त सचिवों ने अपना-अपना डी.एस.सी/डोंगल सामूहिक रूप से उपस्थित होकर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जमा कर दिया है ।
ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि हम लोगों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में हम सभी ग्राम पंचायत सचिव सांकेतिक रूप से शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन 1.12.2025 से लगातार करते आ रहे हैं पर हमारे किसी भी मांगों को हमारे प्रार्थना पत्र को नहीं सुना गया एवं नहीं देखा गया है इसी क्रम में आज हम सभी ने अपना-अपना डोंगल जमा कर दिया है तथा हमने आग्रह भी किया है की हम सभी का डोंगल अपने पास रखते हुए न्याय उचित कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों महोदय को पत्र प्रेषित कर हमारी समस्या को दूर करवाने में हमारी मदद करें

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App