सोनभद्र

ट्रेन में वर्दीधारी जवानों की संदिग्ध हरकतें, यात्रियों में दहशत, वीडियो वायरल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) तीन दिन पहले रेणुकूट रेलवे स्टेशन से सुबह 3:19 बजे खुली एक ट्रेन के जनरल कोच (GN 3) में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। यात्रियों ने बताया कि उनके पास रिवाल्वर थी और उनकी हरकतों से कोच में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वर्दीधारी जवान टायलट के बाहर खड़ा था और किसी को अंदर जाने नहीं दे रहा था। कुछ देर बाद वह खुद अंदर गया। उसके बाहर आने पर दूसरा जवान पहले से ही टायलट मे मौजूद था। इसके बाद दोनों ने ट्रेन का गेट खुलवाया और लगातार फोन पर किसी को जानकारी देते रहे।
जैसे ही ट्रेन चोपन स्टेशन के करीब पहुची दोनो फिर से टायलट चले गये और अपने कपड़ो मे कुछ भरते हुए देखे गए। एक के हाथ में काला बैग था, जबकि दूसरे के पास कपड़े का एक बड़ा गट्ठर था, जिसमें भारी सामान भरा हुआ लग रहा था।
चोपन स्टेशन पर उतरते समय, दोनों ने यात्रियों के लिए बने दरवाजे का उपयोग नहीं किया। इसके बजाय, वे उल्टी दिशा वाले गेट से चुपचाप बाहर निकल गए, जिससे यात्रियों में संदेह और बढ़ गया। यात्रियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों के शरीर और कपड़ों में कुछ भरा हुआ था। उनके उतरने के बाद टायलट की जाच करने पर नल के पास गाजा जैसी चीजें बिखरा हुआ मिला जिससे घटना और रहस्यमय हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, और लोग टिप्पणी कर सवाल उठा रहे हैं कि ये वर्दीधारी क्या छिपा रहे थे और इतनी गोपनीयता क्यों बरत रहे थे। इस मामले पर रेलवे और स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यात्री इस पूरे प्रकरण की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने ट्वीट के जरिये बताया कि 6 दिसम्बर को सिंगरौली पटना एक्सप्रेस मे कांस्टेबल अर्जुन सिंह,कांस्टेबल रामानंद यादव की ड्यूटी रेलवे स्टेशन से रेलवे स्टेशन विंडमगंज तक तथा वापसी स्कोर्ट ड्यूटी रेलवे स्टेशन विंडमगंज से रेलवे स्टेशन चोपन तक निर्धारित था। वापसी हेतु निर्धारित ट्रेन विलंबित होने के कारण दोनों कर्मचारी उपलब्ध टाटा मूरी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन चोपन लौट रहे थे। गश्त के दौरान यात्रियों द्वारा सूचना दी गयी कि सामान्य कोच के शौचालय में एक कपड़े के गट्ठर में संदिग्ध सामग्री रखी हुई है। स्कोर्ट कर्मियों द्वारा जांच करने पर कपड़े के गट्ठर में 8 पैकेट (पालिथीन में बंद एवं ब्राउन टेप से लिपटे) बरामद हुए, जिन्हें खोलने पर उनमें गांजे जैसा बुरादा पाया गया। उक्त सभी पैकेटों को रेलवे स्टेशन चोपन पर उतारकर चौकी जीआरपी चोपन के रोजनामचा मे लावारिस माल के रूप में दर्ज करते हुए जीआरपी चोपन के मालखाने में विधिवत जमा करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App