सोनभद्र

शिव विवाह का दिव्य उत्सव भक्तो ने किया आनंदमयी सहभागिता

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सनातन एकता सेवा संघ एवं सुगम्या फाइनेंस द्वारा हाईटेक मुर्धवा समन्वय परिवार प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिवस कि कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने
भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह की अलौकिक कथा का अमृतपान कराते हुए कहा कि संसार के समस्त पापों का नाश नाम जप से हो जाता हैं।

कार्यक्रम में कथावाचक महाराज श्री ने हिमालय पर आयोजित इस दिव्य विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देव-दानव, यक्ष-गंधर्व, सिद्ध, चरन और समस्त लोक अपने-अपने स्वरूप और वैभव के साथ इस अनोखे विवाह में सम्मिलित हुए। भगवान शिव की बारात के अद्भुत रूप भूतगण, नागाभूषण और महामृत्युंजय स्वरूप ने कथा को और भी रोचक बना दिया।

माता पार्वती के सौंदर्य, उनकी तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनके समर्पण का वर्णन सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। विवाह संस्कारों का प्रतीकात्मक मंचन भी किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु उत्साह से झूम उठे और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

आयोजकों के अनुसार, शिव विवाह का यह महोत्सव समाज में प्रेम, संतुलन, समर्पण और धैर्य की प्रेरणा देता है। अंत में प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने दिव्य वातावरण में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया ।इस अवसर पर मुख्य यजमान अवधेश मिश्र,मनोज वर्मा,राजेश वर्मा, बी जे पी के आशीष मिश्र,सुभाष मिश्र,राजेश मिश्र,अनुराग पाठक,पवन पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी बाबा,मिथलेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App