सोनभद्र

साइबर टीम ने 40000 कराया वापस क्षेत्र में टीम की हो रही प्रशंसा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)साइबर फ्राड के मायाजाल में फंसे युवक को स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को साइबर फ्राड से बाहर निकाल युवक के ठगी किए गए 40000 रुपए वापस दिला दिए।जानकारी के अनुसार नूरे आलम पुत्र ताहिर शेख साइबर ठगों के मायाजाल में फंस गया।ठगों द्वारा उसके 40000 ठग लिए जब पीड़ित को अहसास हुआ तो वो दौड़ कर बीजपुर थाने गया और आप बीती सारी बात पुलिस को बतायी।पुलिस ने पीड़ित युवक को हौशला देते हुए मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करा कर ठगी की राशि को होल्ड कराया ततपश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कर पूरी धनराशि पीड़ित के मूल खाते में वापस करायी।साइबर टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया वही एएसआई जयप्रकाश, हैड कांस्टेबल विंध्याचल कुशवाहा,कांस्टेबल सरोज,अमित कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App