सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ सफाई कर्मचारी का फाँसी के फंदे से लटकता मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय एनटीपीसी परियोजना के नगर अनुरक्षण कार्यालय में एक व्यक्ति का संदिग्ध परस्थितियों में लटकता हुआ पाए जाने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बीजपुर के टोला गांधी धाम निवासी भाई लाल(55)पुत्र स्व. विशेश्वर काफी समय से ठेकेदार के माध्यम से एनटीपीसी के नगर अनुरक्षण कार्यालय में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था।बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वो काम पर आया ओर उसने टी एस टी मशीन पर पंचीग के बाद अपना काम शुरू कर दिया आफिस में साफ सफाई भी की करीब 9 बजे जब अन्य कर्मी आफिस पहुंचे तो देखा वो बंडल बांधने वाली सफेद रस्सी के सहारे दरवाजे के एंगल पर लटका हुआ है

तो हो हल्ला मचा गया सह कर्मियों ने मामले की सूचना उसके बेटे को दी तो मौके पर पहुंचे उसके बेटे पिंटू ने आनन फानन में शव को एंगल से उतार लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है मृतक के बेटे पिंटू की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है वही मृतक के बेटे पिंटू ने बताया की मुझको सूचना मिली तो मैं दौड़ कर मौके पर गया पिताजी के जिंदा होने के शक में फंदे से उतार लिया था लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App