सोनभद्र

पशु तस्कर और सोनभद्र पुलिस मे तड़तडाया गोली हुआ एनकाउंटर एक पुलिसकर्मी घायल दो आरोपी को लगा गोली

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पशु तस्कर और सोनभद्र पुलिस मे तड़तडाया गोली हुआ एनकाउंटर एक पुलिसकर्मी घायल दो आरोपी को लगा गोली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में गो-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ तस्करो तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 2 पिकअप से कुछ गोवंश को थाना करमा से नौगढ़ व मधुपुर राबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दो अलग अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास मे पिकअप से कांस्टेबल को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया भागने के दौरान पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई जिसमें आत्मरक्षा की जवाबी कार्यवाही में पुलिस बल द्वारा की गई फायरिंग मे नीरज कुमार पुत्र महेन्द्र भारतीय निवासी खुदई पन्नूगंज,मुन्ना पुत्र बीना निवासी चैनपुर भभुआ बिहार के पैर में गोली लगने से घायल हो गये है व कब्जे से 2 पिकअप में 8-8 गोवंश, 2 तमंचा .315 बोर,1 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 3 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया एवं अन्य 3 आरोपी भगवान यादव, विकास यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण भभुआ बिहार,बलवन्त यादव पुत्र अज्ञात, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घायल अभियुक्तगण एवं आरक्षी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, लोढ़ी पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। हम लोगों की गाड़ी में भगवान यादव, बलवन्त यादव एवं विकास यादव भी बैठे थे। हम लोग इन 16 राशि गोवंशों को मध्य प्रदेश (कलवरी) मिर्जापुर बार्डर के पास से मिलकर लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाकर वहां पर शातिर तस्कर क्रमशः नाटे, मुखिया और हाफिज को देते थे। इसकी पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले जाकर इन लोगों को दिये हैं । जिनके द्वारा वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।

पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री माधव सिंह, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2.प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4.एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री राजेश कुमार चौबे मय टीम, जनपद सोनभद्र।
5.चौकी प्रभारी सुकृत श्री रविकान्त मिश्रा मय टीम, जनपद सोनभद्र।
5.चौकी प्रभारी हिन्दुआरी श्री सुरेन्द्र सिंह मय टीम, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App