सोनभद्र

54 कृषकों का पाँच दिवसीय अध्ययन भ्रमण दल रवाना

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सब मिलन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत सोमवार को राज्य के भीतर पाँच दिवसीय कृषक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित कृषकों का दल रवाना किया गया। विकास खंड चतरा और कोन से 11-11 कृषक तथा चोपन व नगवां से 16-16 कृषक, कुल 54 कृषक इस भ्रमण में शामिल हैं।
कृषकों के इस दल को उप कृषि निदेशक सोनभद्र वीरेन्द्र कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अविनाश राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर कृषकों को जानकारी दी गई कि भ्रमण के दौरान वे राज्य में स्थापित प्रमुख कृषि अनुसंधान केंद्रों व प्रशिक्षण संस्थानों में जाकर नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।
अध्ययन भ्रमण के अंतर्गत कृषक बीएचयू कृषि विश्वविद्यालय वाराणसी, बीएचयू कृषि विज्ञान केंद्र बरकच्छा (मीरजापुर), आईआईवीआर अदलपुरा (वाराणसी), शुआट्स नैनी प्रयागराज तथा एनडीएयूटी कुमारगंज अयोध्या का भ्रमण करेंगे। यहां उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी, आधुनिक खेती पद्धतियों, फसल उत्पादन, प्रसंस्करण एवं नवीन प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने कृषकों से आह्वान किया कि वे प्राप्त तकनीकी ज्ञान को अपने कृषि कार्यों में अपनाएं और आसपास के अन्य कृषकों को भी इसकी जानकारी दें, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर शुभम सिंह (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए), सर्वेश कुमार सैनी, शिवकुमार, मंदीप कुमार एवं मनोज कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App