सोनभद्र

बिजली बिल राहत कैंप के तहत डेढ़ लाख की वसूली 30 का निस्तारण

बभनी /सोनभद्र(अजित पाण्डेय)

सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत कैंप योजना के तहत आज दिन गुरुवार की सब स्टेशन बभनी प्रातः कैंप लगाया गया जिसमें उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख रुपए की वसूली की गई और 30 उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया इस बाबत एस डी ओ शिवम् गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा विशेष रूप से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दिसंबर माह में बिजली राहत कैंप लगाया गया जिसमें आज दिन गुरुवार को 35 उपभोक्ताओं का ओ टी एस किया गया और मौके पर पचास उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख की वसूली की गई

तथा 30 उपभोक्ताओं का बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया चार कनेक्शन धारियों का पी डी किया गया इस बाबत क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील भी किया गया कि समय सीमा के अंतर्गत क्षेत्र के समस्त कनेक्शन धारी उपभोक्ता सब स्टेशन बभनी पर आकर राहत कैंप में अपनी अपनी समस्याओं का समय से निस्तारण करा ले इस मौके पर एस डी ओ शिवम् गुप्ता, जे ई महेश कुमार, टी जी 2 प्रमोद जायसवाल ,मुकेश कुमार,लाइन मेन अशोक कुमार, राज नारायण ,उदय कुमार,रमेश ,मनोज कुमार उपस्थित रहे और उपभोक्ताओं का बिल सी एच सी के माध्यम से जमा कराया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App