सोनभद्र

शराब के नशे में पति ने पत्नी को डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

शराबी पति ने पहले भी हत्या करने की की थी कोशिश

बभनी /सोनभद्र (अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जहां शराब के नशे में धुत पति अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया हैं। और खुद पति थाने पहुंचकर घटना की सूचना दिया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजने की प्रक्रिया में लगी है।जानकारी के अनुसार शंकर और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था लेकिन पारिवारिक विवाद रविवार की रात खूनी खेल में तब्दील हो गया । शंकर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को लाडी डंडे, लात घुसो से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और दरवाजा बन्द कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। रातभर जख्मी हालत में पड़ी महिला अंत में दम तोड़ दी। सोमवार सुबह पति ने जब दरवाजा खोला तो पत्नी को मृत पाकर खुद को बभनी थाने में आकर पूरी वारदात को बताया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया हैं और आरोपी पति को हिरासत में लिया है इस मामले में उपनिरीक्षक शिवमुरत यादव ने बताया की पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की लाठी डंडे से वारकर हत्या किया हैं आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्ड्म के लिए दुद्धी भेज दिया गया हैं।मृतिका के पिता राय सिंह पुत्र धनराज की लिखित तहरीर पर बभनी पुलिस ने 105 बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App