सोनभद्र

पति ने पत्नि को ही मार कर किया घायल , उपचार के दौरान मौत

मामला सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर

बभनी/सोनभद्र(अजित पांडेय)

बभनी।थाना क्षेत्र के सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर में रविवार की रात पति पत्नि के आपसी विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटाई कर दी ।बाद में हालत गम्भीर होने पर स्वयं ही अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों के उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।थाना क्षेत्र के सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर गांव में रविवार की रात्रि पति पत्नि के कहा सुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को लात घुसों से मारकर लहुलुहान कर दिया। लहुलुहान देख पत्नि को लेकर रविवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा उपचार के दौरान मौत के बाद वह भाग खड़ा हुआ। अस्पताल ने मेमो के माध्यम से 40 वर्षीय फूलमती पत्नी बबलू की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।फरार आरोपी की तलाश जारी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App