सोनभद्र

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

सोनभद्र किसानों के धान खरीद में बरती जा रही सिथिलता को लेकर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल डीएम से मिल ज्ञापन दिया। विन्दुवार किसानो की बात रख आग्रह किया कि लघु सिमान्त किसान का बिना सत्यापन कराये धान की खरीद की जाय। साथ ही बता दे की पिछले वर्ष प्रति बिघा सोलह कुण्टल के मानक पर खरीद की गयी थी किन कारणों से इस वर्ष किसानो के शोषण की नीति दस कुण्टल प्रति बिघा की बनायी गयी है इस तरह की शोषण वाली नीति बनाने वाले अधिकारी किस ग्रह से आये है कि उन्हे धरातल का ज्ञान भी नहीं है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा मांग करता है कि प्रति बिघा लिमिट बीस कुण्टल की जाय तथा लघु सिमान्त किसान का सत्यापन समाप्त किया जाय तथा बड़े किसानों का धान डाइरेक्ट मिलरो को उतरवाने का आदेश दिया जाय।कई क्रय केन्द्र का दौरा करने के दौरान किसानो ने कहा कि हाइब्रिड के धान क्रय केन्द्र प्रभारी नहीं ले रहे हैं ऐसे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को आदेशित किया जाय की किसानो का पूरा धान खरीदा जाये। इस अवसर पर आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, संजय बियार ,अनूप बिन्द ,विवेक जाटव, सर्वेष तिवारी, विजय बिन्द ,सुरज कुमार ,भोलू गुप्ता, राजेन्द्र ,आशुतोष शर्मा, रोहित अमित ,धर्मेन्द्र ,विनय पासवान, अनीस, जितेन्द्र व सैकड़ों किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App