सोनभद्र

बंधा मे डूबने से युवक की मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केवाल निवासी आशीष कुमार पुत्र प्रेमचंद यादव बंधे में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का काम माहौल है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम लगभग सात बजे आशीष शौच के लिए बंधा की ओर गया था। पानी छूने के उद्देश्य से वह बंधे के पास पहुंचा, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। डूबते समय उसने चीखकर मदद भी मांगी,जिसकी आवाज ग्रामीण ने सुनी और दौड़कर बंधे पर पहुंचा, पर अंधेरा होने के कारण आशीष नजर नहीं आया।उसने घर पर सूचना दी, जिसके बाद परिजन व ग्रामीण हल्ला करते हुए घटनास्थल पहुंचे और देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कराई, पर किशोर का कुछ पता नहीं चल सका।ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए, देर रात तक नहीं मिल पाया है।सुबह होने पर पुनः खोजा जाएगा।
घटना की खबर फैलते ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App