सोनभद्र

सपा की बैठक में एसआईआर पर चर्चा, बूथ कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क का आह्वान

म्योरपुर सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने में मतदाताओं की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की गई।मुख्य अतिथि व्यास जी, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि एसआईआर का कार्य जारी है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। यदि किसी को नाम जोड़ने में परेशानी हो तो उसकी हरसंभव सहायता की जाए।बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर जागरूकता कम है, इसलिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।बैठक में प्रेमचंद यादव, केदार यादव, बुद्धिनारायण यादव, महीपत, अनवर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App