सोनभद्र

मन की बात” के 128वें संस्करण का श्रवण:रासपहरी में पार्टी कार्यकर्ताओं संग उपस्थित रहे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर मंडल के बूथ संख्या-44 रासपहरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस, वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने, श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के मंदिर पर धर्म ध्वजा के आरोहण, काशी-तमिल संगमम तथा वोकल फ़ॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस बार काशी-तमिल संगमम की थीम ‘Learn Tamil – तमिल करकलम्’ रखी गई है, जो भाषा व सांस्कृतिक संवाद को नई दिशा देने वाली है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि काशी-तमिल संगमम तमिल भाषा और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जो उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दें तथा ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने सभी से आगामी 2 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहे काशी-तमिल संगमम में शामिल होकर काशी के सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अनुरोध भी किया।कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक मानरूप सिंह गोंड, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, गोविन्द राम, बूथ अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, राकेश अग्रहरि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया गोविंदपुर बनवासी सेवा आश्रम में टिंकर फेस्टिवल: छात्रों ने रोवर व मिसाइल से दिखाई वैज्ञानिक सोच, करम... कार ने खड़ी पिकअप को मारा टक्कर कार चालक की मौत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण दुद्धी के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने अपना-अपना डी.एस.सी./डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुद्धी क... लंबित भुगतान को लेकर विंढमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन 15 से 19 दिसंबर तक 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिपरी रेंज में वन विभाग की बड़ी कारवाई, 10 टन अवैध खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा भगवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित व श्री कृष्ण सुदामा की स्नेहपूर्ण मित्रता का भावपूर्ण वर्णन एडिशनल एसपी ने पिपरी थाना का औचक  निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश
Download App