सोनभद्र

पुलिस ने बाइक चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। यातायात माह के तहत रविवार को नगर के रामनगर मोड़ पर सीओ दुद्धी द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। सीओ राजेश कुमार रॉय ने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोककर उन्हें माल्यार्पण व गुलाब का फूल भेंट किया। साथ मुस्कुराते हुए कहा अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है, हेलमेट जरूर पहनें। सड़क हादसों से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन सबसे जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं बल्कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। एसएसआई सुरेश चन्द्र द्विवेदी कस्बा चौकी इंचार्ज ने कहा कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाए तो अधिकतर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। इस दौरान उपनिरीक्षक राधेश्याम खरवार, अखिलेश पाठक मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App