सोनभद्र

गहरी खाई में गिरकर किसान की मौत

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के गोइठा गांव में एक अधेड़ बाइक से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सुरेश प्रसाद यादव 45 पुत्र श्री अवध प्रसाद यादव सोमवार की देर शाम खलिहान में रखे धान की फसल को थ्रेसर से कटाई करने के लिए थ्रेसर वाले ट्रैक्टर मालिक से सम्पर्क करने निकला हुआ था। देर रात करीब नौ बजे तक परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रातभर आस पास काफी खोजबीन किया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर वन विभाग द्वारा खोदी गई सुरक्षा खाई में बाइक से गिरकर पड़ा हुआ है। घटना की सूचना विंढमगंज थाना को सूचित किया। पुलिस घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक के लड़का सुभास ने बताया कि घर से थ्रेसर मशीन लाने के लिए बोलकर निकले हुए थे। हमारे एक छोटा भाई व बहन शादी के लिए बचे हुए है। पिता का आकस्मिक मौत से सभी को परेसानी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App