सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थिति में मिला सपा बूथ अध्यक्ष का शव

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के गोइठा निवासी एवं छत्तरपुर के सपा बूथ अध्यक्ष सुरेश यादव पुत्र अवध प्रसाद का शव संदिग्ध अवस्था में छतरपुर जूनियर स्कूल के उत्तरी मोड़ के समीप वन विभाग द्वारा खोदी गई सुरक्षा खाई में मोटरसाइकिल समेत पड़ा मिला। सुबह राहगीरों द्वारा शव देखे जाने पर प्रधान को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुँची और शव को बाहर निकलवाया।

सुरेश यादव अपने मृदुल स्वभाव के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जिनमें पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश प्रसाद यादव, सपा सेक्टर प्रभारी शिव कुमार यादव, गोइठा प्रधान गरीबा पाल, हरपुरा प्रधान खुशिहाल यादव, मनोज कुमार, नारदमूनी यादव, राजकुमार यादव, रामचंद्र यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।स्थानीय लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App