सोनभद्र

एडीपीआरो किरन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत नागांव का किया गया औचक निरिक्षण

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत नागांव में ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए कार्यों में भारी अनीयमता के कारण मुलायम सिंह सिकायत कर्ता के द्वारा जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया था जिसको लेकर एडीपीआरओ किरण सिंह ने मंगलवार के दिन औचक निरीक्षण करने ब्लॉक नगवां परिसर में पहुंच गई ब्लाक परिसर से एडीयो पंचायत विक्रम सिंह को लेकर शिकायतकर्ता के साथ नागांव ग्राम पंचायत में जा धमकी और नागांव ग्राम पंचायत के नगपुर टोला और कन्हौरा टोला में जाकर प्रधान के द्वारा कराए हुए कार्यों को ग्रामीण अमर रामाश्रय शिवप्रकाश को बुलाकर जांच किया और कमियां पाई गई जिसको लेकर सचिव और पंचायत सहायक को फटकार लगाते हुए कार्य को पूर्ण रूप से करने के लिए दिशा निर्देश दिए वही कन्हौरा गांव में चबूतरा भी अधूरा पाया गया नागपुर में नाली साफ सफाई नहीं मिली जिसको लेकर एडीपीआरओ किरण सिंह ने नाराजगी जाहिर की वहीं नागपुर में प्राइमरी विद्यालय के शौचालय में पानी भरा होने से सफाई कर्मी को गंदगी देख फटकार लगाई और तत्काल सफाई कर पूरी नाली को साफ करने की दिशा निर्देश दिए वहीं विद्यालय में बच्चों को पीने वाला पानी हैंडपंप के पास गंदगी देख मैडम भड़क गई और अध्यापक को तत्काल ठीक करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
वहीं कक्षा 5 के बच्चों 19 का पहाड़ा पूछे जाने पर नहीं आने पर अध्यापक से अच्छे से पढ़ने के लिए दिशा निर्देश दिया गया वहीं सोना देवी ने मनरेगा के द्वारा कराए हुए कार्यों में कई महीनों से भुगतान नहीं होने पर तत्काल मजदुरो का भुगतान करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App