सोनभद्र

विकास नगर का हाल डेढ़ किमी सड़क पर डेढ़ सौ गड्ढे

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद की एक मात्र नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत विकास नगर कालोनी के रहवासियों को आज तक अच्छी सड़क नसीब नहीं हो सकी है। आधा अधूरा नाली, टूटी पटिया नाम के हिसाब से अपनी एक अलग पहचान बना हुआ है। खराब सड़क पर कभी स्कूली बच्चे गिरते है तो कभी बाइक फिसल जाती है और लोग चुटहिल हो जाते हैं। बावजूद इसके संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग किया है।
राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड पांच विकास नगर के रहवासी खासा नाराज है। मोहल्ले के नाम पर भी उन्हें शर्म आ जाती है। दरअसल इस मुहल्ले का नाम विकास नगर जो है। नाम के अनुसार यहां काम नहीं हुआ और विकास में पिछड़ता चला गया। स्थानीय लोग तो अब वार्ड के विकास में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाने लगे है।
रहवासी पीतांबर प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि मानो इस वार्ड में सच में अब तक विकास हुआ ही नहीं है। जबकि हम लोग कई बार चेयरमैन से मिलकर अपनी समस्या को रखा गया, लेकिन विभागीय दाव पेंच की बात बताकर टाल दिया जाता है।
रहवासी रामानंद सिंह ने कहा कि वार्ड की आबादी लगातार बढ़ रही है, आबादी से जो भी संसाधन हैं वह बौने साबित हो रहे हैं। आबादी बढ़ने से लोगों की मूलभूत समस्याएं बढ़ती जा रही है। सड़क, बिजली, पानी, नाली आदि का तो विकास नगर में पूर्णतया अभाव है। रहवासी सालिक राम दूबे ने कहा कि सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। आये दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत नपा प्रशासन से कई बार की गई लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। रहवासी रूद्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि वार्ड में सिर्फ परेशानिया ही परेशानियां हैं। बिजली का खम्भा नहीं है। बास बल्ली के सहारे बिजली के तारों को इस तरह दौड़ाया गया है, जैसे पावर हाउस हो। रहवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड की सड़कों की बात करें तो सड़क है ही नहीं। सड़क के नाम पर केवल गड्ढे ही नजर आते हैं। सड़क के दोनों पटरियों पर नाली का निर्माण न होने से जगह जगह सड़क के गड्ढों में घरों का पानी जमा हो रहा है। विकास नगर के नाम से जाना जाने वाला यह वार्ड विकास से अछूता है।नालियां न होने के कारण घर का पानी सड़क पर बह रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App