सोनभद्र

बाल दिवस पर मून स्टार इंग्लिश स्कूल में खुशियों की बहार, नन्हें कदमों ने बढ़ाई समारोह की शोभा

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय कस्बा स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस का आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण रहा। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक पोस्टर्स, कागज़ी सजावट और बच्चों की पसंदीदा कार्टून थीम से सजाया गया था। विद्यालय में प्रवेश करते ही खुशियों, उल्लास और मासूमियत की झलक हर ओर दिखाई दे रही थी।

कक्षा नर्सरी के बच्चों ने प्रधानाचार्या संग किया शुभारंभ।
समारोह की शुरुआत नर्सरी कक्षा के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने की। नर्सरी के बच्चों ने प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा के साथ मिलकर फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। छोटे-छोटे बच्चों को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनते देख पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शिक्षकों की विशेष असेंबली बनी आकर्षण का केंद्र

बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विशेष असेंबली का आयोजन किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। शिक्षकों ने बच्चों के लिए मज़ेदार अभिनय, प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ और गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने शिक्षकों का यह नया रूप देखकर खुशी से तालियाँ बजाईं और पूरे समय उत्साहित रहे।

फूड स्टॉल पर बच्चों की भीड़, शिक्षकों ने बनाए खास व्यंजन-

इस अवसर पर विद्यालय में विशेष फूड स्टॉल का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों ने अपने हाथों से अलग-अलग व्यंजन तैयार किए थे—जिन्हें बच्चों ने बड़े चाव और उत्साह से चखा। स्वादिष्ट पकवानों के साथ बच्चों की हँसी-खुशी ने पूरे समारोह में एक आनंदमय माहौल बनाया।

प्रधानाचार्या ने बच्चों को दिए उज्ज्वल भविष्य के आशीर्वाद-

प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित दिन है। उन्होंने बच्चों को प्यार, आशीर्वाद व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अनमोल है

विद्यालय स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया सफल।
दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ प्रियंका सिंह, दीपक राय, मुरलीमनोहर यादव, अविनाश, आशीष गुप्ता, साक्षी राय, रीता, आराधना, तन्वी, निधि, साधना, रविंद्र प्रजापति, सुनीता, अदिति, जया, नौशाद, अभय, तुषार, एकता, पूजा, वंदना, रोहित सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल, अनुशासित और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App