सोनभद्र

पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने आयोजित की ग्रीन चौपाल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को विकासखंड म्योरपुर के ब्लॉक सभागार में वन विभाग द्वारा “ग्रीन चौपाल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने की।बैठक में खेती के साथ-साथ मेढ़ों एवं बंजर भूमि पर पौधारोपण को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए किसी भी क्षेत्र की कम से कम एक-तिहाई भूमि पर वन होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वन विभाग द्वारा हर महीने के तीसरे शुक्रवार को चयनित गांवों में “जन चौपाल” का आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रामीणों को पौधारोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से ग्रामीणों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें खेतों की मेढ़ों, बंजर भूमि तथा घरों के आसपास लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे सकें।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रधान बर्फीलाल, ईश्वर प्रसाद, रामदयाल, सुरेंद्र प्रधान, रामप्यारे, रामनारायण, संत कुमार, रामदास, सीताराम और राजपति विश्वकर्मा शामिल रहे।वहीं वन विभाग की ओर से पिपरी रेंज के रेंजर राघवेंद्र, म्योरपुर रेंज के रेंजर जब्बर सिंह, जरहा रेंज के रेंजर सुधीर कुमार सिंह, वन दरोगा विजेंद्र सिंह और गोविंद समेत सभी रेंजों के वन दरोगा मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने सभी उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हरियाली ही जीवन है”, और यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें तो अपने क्षेत्र को हरा-भरा व स्वच्छ बना सकते हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App