राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दावे को बताया गलत

सिंगरौली,बेलवा दह और चकाडी में बजाया जा रहा है राखड़, सड़कों पर उड़ रही है धूल
सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक और एन जी टी की अधिवक्ता का संयुक्त दौरा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के बेलवादह राखी बांध,अनपरा,शक्ति नगर के बीच सड़क पर उड़ती धूल, और यूपी एमपी के बीच बने राखी बांध, ओबरा के चकाडी ,स्थित राखी बंधी का शनिवार और रविवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट और एन जी टी के अधिवक्ता सृष्टि अग्निहोत्री, संजना ,आदि ने उपरोक्त स्थानों का निरीक्षण किया और बताया कि रिंहद जलाशय और रेणुका नदी में राखड़ छोड़ा जा रहा है जबकि कि बोर्ड दावा करता है कि नदी और जलाशय में राखड़ नहीं छोड़ा जा रहा है।ये दावा बिल्कुल सच्चाई से परे है।और एन जी टी के निर्देशों का उलंघन है।वही चकाड़ी, अनपरा, बीजपुर, नधीरा ,किरवानी में बैठक कर ग्रामीणों ने टीम के साथ प्रदूषण से हो रही परेशानी बताई और कहा कि सड़कों पर उड़ती धूल तथा बिजली उद्योगों की राखड़ से जल दूषित हो रहा और कैंसर, सांस , पांचन की समस्या,बीपी जोड़ो में दर्द,सहित अनेकों बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।दौरे के बाद संयोजक श्री प्रसाद ने बताया कि राज्य प्रदूषण बोर्ड ने एन जी टी में जो हलफनामा दिया है उससे और स्थलीय निरीक्षण में बहुत अंतर देखा गया।बीमारियां भी ज्यादा है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच की मांग की है और कहा है कि जांच के दौरान सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी को भी साथ में शामिल किया जाए।



