सोनभद्र

क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी)

10वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक शेष बाला वर्मा रही।
कार्यक्रम का आरम्भ माता माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात झंडारोहण किया गया। अतिथियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई। मंडल के बच्चे व शिक्षक एक साथ वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर क्रीड़ा प्रांगण में लगभग 1000 की संख्या में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों व बच्चों द्वारा वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गान किया गया। मशाल धावक मशाल लेकर पूरे क्रीड़ा क्षेत्र कि परिक्रमा किया। जिला बेसिक शिक्षा

अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे तीनों जनपद के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 200 मीटर दौड़ को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेल प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर मंच का संचालन अमित कुमार पाण्डेय व आनंद त्रिपाठी ने किया। रंगोली टीम चोपन और राबर्ट्सगंज द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। रंगोली टीम का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। बच्चों को खेल भावना से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट की गई। सदर विधायक ने बच्चों के खेल के प्रति उनको उत्साहित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता के बारे में ध्यान केंद्रित कराते हुए उनको खेल भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में होने वाले सभी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने-अपने जनपद तथा मण्डल का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।अभिलेख का कार्य आशीष निरंजन व उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया। इस कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए तीनों जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के शिक्षा अधिकारी, उनकी खेल टीम, व्यायाम शिक्षक और निर्णायक मंडल के लोग सम्मिलित रहे। इस अवसर पर तीनों जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सभी शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी लोगों ने सभी बच्चों को समय से भोजन और आवास की सुविधा सुलभ रूप से प्राप्त हो इसका बीच बीच में अवलोकन करते हुए क्रीड़ा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान एबीएसए ने किया। तीनो जनपद के खेल शिक्षक बड़े ही समन्वय तरीके से खेल को शकुशल सम्पन्न करा रहे हैं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष कुमारी, यूटा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स, जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह, अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौधरी आदि रहे। बीएसए ने बताया कि मंगलवार को मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन होगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App