सोनभद्र

टप्पेबाजी कर 24 लाख के सोने चांदी के जेवर चुराने वाले आरोपी को राबर्ट्सगंज पुलिस,एसओजी, सर्विलांस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र टप्पेबाजी कर 24 लाख के सोने चांदी के जेवर चुराने वाले आरोपी को राबर्ट्सगंज पुलिस,एसओजी, सर्विलांस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 131 ग्राम सोने के आभूषण एवं 02.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात (कुल कीमत लगभग 24 लाख) बरामद किये गये हैं।

आवेदक गिरीश सोनी पुत्र श्यामनाथ सोनी निवासी ग्राम व पोस्ट वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) ने राबर्ट्सगंज पर तहरीर दिया था कि वह व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गया था। उसी दिन रात्रि 20:25 बजे उसने टेंगरा मोड़, वाराणसी से वाड्रफनगर के लिए बस पकड़ी, साथ में उसका रिश्तेदार रामेश्वर सोनी पुत्र जगदीश सोनी भी था। आवेदक के पास एक बैग में लगभग 140 ग्राम सोने के जेवरात एवं 3 किलोग्राम चांदी के सामान थे। जब वह वाड्रफनगर उतरा तो पाया कि बैग से सोने व चांदी के जेवरात गायब हैं। इस संबंध में वाड्रफनगर पुलिस द्वारा तत्काल चेकिंग की गयी, किंतु कोई सुराग नहीं मिला। घटना के संबंध में थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 1078/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ किया गया।

राबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त सफीक खान पुत्र हसन अली निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर धार (मध्य प्रदेश) को टोंकी रोड, थाना मनावर, जनपद धार (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किये गये जिन्हे वह बेचने के लिए ले जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी सफीक खान पुत्र हसन अली निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार (मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह अपने तीन साथियो जाबिर, अशफाक एवं आबिद के साथ धार से वाराणसी आया था। टेंगरा मोड़ वाराणसी से ही उन्होंने पीड़ितों का पीछा करना शुरू किया। जब बस उरमौरा ढाबा पर रुकी और दोनो व्यापारी खाना खाने उतरे, तभी आरोपी ने मौका पाकर बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये और वापस अपने जनपद धार (मध्य प्रदेश) लौट गये।

बरामदगी का विवरण
131 ग्राम सोने के आभूषण
02.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात
(कुल कीमत लगभग ₹24,00,000/-)

गिरफ्तारी करने वाली टीम
-उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना राबर्ट्सगंज

-मु0हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना राबर्ट्सगंज
-का0 शिवम मौर्य, सर्विलांस सेल
-का0 रितेश पटेल, एसओजी टीम

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने का घोषणा किया है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App