सोनभद्र

दिल्ली में विस्फोट के बाद सोनभद्र में हाई अलर्ट अफसर फील्ड में उतरे

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम कार में हुए जोरदार धमाके के बाद यूपी के सोनभद्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपने एएसपी व सीओ के साथ सड़क पर उतर कर सतर्कता बरतने के लिए चेकिंग व जाँच अभियान शुरू कर दिया गया। एसपी ने अपील किया कि आम जनता अफवाहों पर विश्वास न करें, अगर आपके आस पास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने में दें।

बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश राज्य से घिरा उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस खास तौर पर चौकन्ना हो गई है। बॉर्डर पर आने जाने वाले हर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों जैसे मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से होकर जाने वाले हर छोटी बड़ी गाड़ियों की बकायदा मशीन से चेकिंग किया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा एसपी ने सोशल मीडिया सेल को 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App