सोनभद्र

खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत।

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडारी के टोला बुड़ा में ट्रैक्टर से अपना खेत जुताई करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामकृपाल जायसवाल पुत्र सुखदेव जायसवाल 56 वर्ष निवासी बुड़ा पिंडारी अपने खेत की जुताई कर रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और उसमें वह दब गए। हल्ला गुल्ला सुनकर आस पास लोग इकट्ठा हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान के माध्यम से बीजपुर पुलिस न को सूचना दी गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के पश्चात बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाते ही घर में पत्नी सहित तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App